Friday, May 17, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता जागरूकता की दिशा में जिला प्रशासन चंबा की एक और पहलचौपाल के निष्कासित कांग्रेस की हुई घर वापसी, संजय अवस्ति (कार्यकारिणी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) द्वारा जारी किया गया लेटर नोट..हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 32 हजार 636 मतदाता पंजीकृत, 23,455 सर्विस वोटर्स भी करेंगे मताधिकार का प्रयोगलोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजनस्कूल का रास्ता बहाल न हुआ तो अभिभावक करेंगे धरना प्रदर्शनसुजानपुर में शुक्रवार  को एक दिन में छह सभाएं कर राणा को घेरेंगे सुक्खूरामपुर परियोजना में परियोजना प्रमुख अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भभाजपा और कांग्रेस से जनता ऊब चुकी, सुजानपुर में वह हैं बेहतर विकल्प : रविंद्र डोगरा 
-
हिमाचल

विकास को रिवर्स गियर में ले जाना कांग्रेस की आदत : अनुराग ठाकुर 

-
रजनीश शर्मा । | April 29, 2024 06:36 PM
 
हमीरपुर,
 
 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश से भाजपा की सरकार जाने के बाद यहां सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। भाजपा जो विकास कार्य शुरू कर गई थी, कांग्रेस ने उसे भी रुकवाने का काम किया है। राज्य हो या देश कांग्रेस सदैव विकास की गाड़ी को रिवर्स गियर में ले जाती है। वहीं मोदी 3.0 में देश विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु टॉप गियर में यात्रा करने को तैयार है। 
 अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर के जुखाला में हुए यात्री बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एम्स बिलासपुर के अधिकारियों व जिलाधिकारी से वार्तालाप कर दुर्घटना की जानकारी ली है तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
 अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के विकास की बात करते हुए कहा कि” भाजपा सदा ही विकास की बात और राजनीति करती है जबकि कांग्रेस विकास को रिवर्स गियर में जाना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। पहले हिमाचल प्रदेश में एक भी ढंग की रेलवे लाइन नहीं थी। हमने ऊना दौलतपुर चौक वाली रेल लाइन पूरी करवा दी। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना से चली जो मात्र 4:30 घंटे में दिल्ली पहुंचा देती है। इसके अलावा आज ऊना से हरिद्वार, खाटू श्याम, कोलकाता, नांदेड साहब, वृंदावन, मथुरा, ओंकारेश्वर, ग्वालियर, आगरा, इंदौर और महाकाल  तक की सीधी ट्रेनें हैं। लगभग 1800 करोड़ का एम्स अस्पताल बना दिया, 500 करोड़ का पीजीआई बना रहे हैं, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी, एनआईडी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज सब खुलवा दिया। धरमपुर विधानसभा में तो दो केंद्रीय विद्यालय हैं। आज हमीरपुर धर्मपुर मंडी की सड़क ₹1200 करोड की लागत से बन रही है। यह सब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चौपाल के निष्कासित कांग्रेस की हुई घर वापसी, संजय अवस्ति (कार्यकारिणी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) द्वारा जारी किया गया लेटर नोट.. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 14 लाख 32 हजार 636 मतदाता पंजीकृत, 23,455 सर्विस वोटर्स भी करेंगे मताधिकार का प्रयोग लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन स्कूल का रास्ता बहाल न हुआ तो अभिभावक करेंगे धरना प्रदर्शन सुजानपुर में शुक्रवार  को एक दिन में छह सभाएं कर राणा को घेरेंगे सुक्खू रामपुर परियोजना में परियोजना प्रमुख अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भ भाजपा और कांग्रेस से जनता ऊब चुकी, सुजानपुर में वह हैं बेहतर विकल्प : रविंद्र डोगरा  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 16 से 31मई तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत जो बिकाऊ होगा.वो जनता का कभी भी नहीं होगा :  राजीव राणा  जनता के आगे दो ऑप्शन , बिकाऊ या  फिर टिकाऊ : कैप्टन रणजीत 
-
-
Total Visitor : 1,65,15,852
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy